Friday 16 January 2015

क्या शाजिया इल्मी दिल्ली में भाजपा को मुसलमानों के वोट दिला पाएंगी

क्या शाजिया इल्मी दिल्ली में भाजपा को मुसलमानों के वोट दिला पाएंगी
आम आदमी पार्टी की नेता रही शाजिया इल्मी भी अब भाजपा में शामिल हो गई हंै। भाजपा को दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए एक मुस्लिम चेहरे की आवश्यकता थी। इसलिए यह सवाल उठता है कि क्या शाजिया इल्मी दिल्ली में भाजपा को मुसलमानों के वोट दिला पाएगी? यह बात कोई मायने नहीं रखती कि आप में रहते हुए शाजिया ने कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा की भी आलोचना की थी। राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाए कहा नहीं जा सकता। शाजिया आज भाजपा में हैं, हो सकता है कल कांग्रेस में चली जाए। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद शाजिया ने कहा कि वे देश की सेवा करने के लिए भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने भाजपा के समक्ष कोई शर्त नहीं रखी है। शाजिया ने स्वयं को पीएम मोदी से प्रभावित होना बताया है। शाजिया ने कहा कि वे न हिन्दू है न मुसलमान वो तो देशभक्त इंसान है। शाजिया का यह बयान वाकई काबिले तारीफ है, लेकिन साथ-साथ शाजिया को अपने उस बयान के बारे में भी बताना चाहिए। जो गत लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद संसद क्षेत्र में दिया था। जागरुक लोगों को याद होगा कि शाजिया की एक सीडी उजागर हुई थी, तब शाजिया आप उम्मीदवार के रूप में गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ रही थी, तब मुस्लिमों की एक बैठक में शाजिया ने कहा कि हमें ज्यादा सेकूलर होने की जरुरत नहीं है। अब वक्त आ गया है कि मुसलमानों को कट्टर होकर अपना वोट देना चाहिए। शाजिया की इस वीडियो सीडी पर तब बहुत बवाल मचा था। शाजिया ने गाजियाबाद में जिस प्रकार मुसलामनों को एकजुट किया। भाजपा को उम्मीद है कि शाजिया अब दिल्ली में भी मुसलमान मतदाताओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगी इसमें कोई दो राय नहीं कि शाजिया के भाजपा में शामिल होने से जहां दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की स्थिति कमजोर होगी, वहीं भाजपा को मजबूती मिलेगी। एक दिन पहले ही किरण बेदी को भाजपा में शामिल कर पीएम मोदी ने यह दर्शा दिया है कि आने वाले दिनों में केजरीवाल को और कमजोर किया जाएगा। हो सकता है कि केजरीवाल जो उम्मीदवार घोषित करें उनमें से 2-4 ऐन मौके पर भाजपा का समर्थन कर दें। केजरीवाल ने एक साल पहले दिल्ली में उस कांग्रेस को हराया था, जिसका नेतृत्व सोनिया गांधी कर रही थी, लेकिन अब केजरीवाल का मुकाबला उस भाजपा से जिस का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।
-(एस.पी.मित्तल)(spmittal.blogspot.in)

No comments:

Post a Comment