Sunday 22 February 2015

क्या डीसी ही बना रहे हैं अजमेर को स्मार्ट

क्या डीसी ही बना रहे हैं अजमेर को स्मार्ट
अजमेर के अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार अमरीका के सहयोग से अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रही है। स्मार्ट सिटी को लेकर अभी तक प्रशासनिक स्तर पर जो गतिविधियां हुई है, उससे प्रतीत होता है कि अजमेर विकास प्राधिकरण और संभागीय आयुक्त धर्मेन्द्र भटनागर ही अजमेर को स्मार्ट बनाने में लगे हुए है। स्मार्ट सिटी के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 22 फरवरी को यहां विजयलक्ष्मी पार्क में एक फ्लॉवर शो का आयोजन किया गया, लेकिन यह शो पूरी तरह फ्लॉप रहा। हालांकि इस शो को सफल बनाने में भटनागर ने काफी भाग-दौड़ की, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने शो के प्रति कोई रूचि नहीं दिखाई। फ्लॉवर शो स्मार्ट सिटी पर ही आयोजित था, लेकिन फिर भी शहर के दोनों भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल भी शो में शामिल नहीं हुई। यहां तक कि नगर निगम के मेयर कमल बाकोलिया भी इस शो से दूर ही रहे। आमतौर पर ऐसे समारोह में नगर निगम के पार्षद भी सक्रिय रहते हैं, लेकिन 22 फरवरी को फ्लॉवर शो में पार्षद भी नजर नहीं आए। जिला कलेक्टर डॉ.आरुषि मलिक की गैर मौजूदगी भी प्रशासनिक क्षेत्रों में चर्चा का विषय रही। फ्लॉवर शो के फ्लॉप होने से यह प्रतीत हुआ कि डीसी भटनागर ही शहर को स्मार्ट बनाने में लगे हंै। स्मार्ट सिटी के आयोजनों से सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं जुडऩे पर कहा जा रहा है कि भटनागर पूरा श्रेय स्वयं ही लेना चाहते है। भटनागर जो आयोजन करते हैं, उसमें जन प्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जाता। चूंकि भटनागर डीसी के साथ-साथ प्राधिकरण के अध्यक्ष भी है। इसलिए ऐसे आयोजनों पर प्राधिकरण के कोष से दिल खोलकर धनराशि खर्च की जा रही है। जानकारों की माने तो सेवानिवृति के बाद भटनागर प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर राजनीतिक नियुक्ति के लिए भी प्रयासरत है। भटनागर आईएएस की सेवा से 6 माह बाद रिटायर्ड हो रहे है। ऐसे में वे संभागीय आयुक्त के पद पर भी नहीं रहेंगे, लेकिन उनका प्रयास है कि स्मार्ट सिटी की योजना को सफल बनाने के लिए वे प्राधिकरण के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हो जाए। इसके लिए भटनागर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लगातार प्रभावित करने में लगे हुए है। स्मार्ट सिटी का श्रेय किसी को न मिले इसलिए सारे कार्य अपने स्तर पर ही कर रहे है। भटनागर के इस व्यवहार से सत्तारूढ़ पार्टी के जनप्रतिनिधि भी नाराज है। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की नजर भी प्राधिकरण के अध्यक्ष के पद पर लगी हुई हंै। अध्यक्ष कौन बनेगा इसका फैसला सिर्फ CM राजे ही करेंगी।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

No comments:

Post a Comment