Monday 16 March 2015

राहुल की जांच से क्यों घबरा रही है कांग्रेस?

राहुल की जांच से क्यों घबरा रही है कांग्रेस?
दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी की जो सामान्य जांच की गई, उसे लेकर कांग्रेस ने देशभर में बवाल मचा रखा है, यहां तक कि संसद में भी हंगामा किया जा रहा है। सवाल उठता है कि राहुल गांधी की जांच को लेकर कांग्रेस इतना क्यों घबरा रही है? पहली बात तो यह है कि दिल्ली पुलिस की जो सामान्य जांच थी, उसे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की जासूसी करना मान रहे हैं। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बस्सी ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसी जांच पिछले कई वर्षों से सोनिया गांधी के बारे में भी की जा रही है, जासूसी की बात तो बेमानी है, क्योंकि दिल्ली पुलिस का छोटा सा अधिकारी राहुल गांधी के निवास स्थान पर गया और निर्धारित प्रपत्र में जानकारी लिखी गई। जानकारियां भी बेहद सामान्य थी। समझ में नहीं आता कि कांग्रेसी इतना बवेला क्यों मचा रहे हैं? क्या कांग्रेसियों को राहुल गांधी की किसी गोपनीय जानकारी उजागर होने का डर है? राहुल गांधी का जीवन सार्वजनिक होना चाहिए, आखिर राहुल गांधी भी एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं और अब तो उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी हो रही है। असल में कांग्रेस के नेताओं को देश को बताना चाहिए कि पिछले 15 दिनों से है कहां? इधर, संसद चल रही है और उधर, राहुल गांधी के बारे में कोई जानकारी नहीं। अच्छा होता कि कांग्रेस के नेता जांच को जासूसी बताकर हंगामा करने की बजाए राहुल गांधी के बारे में जानकारी देते। हंगामा करने वाले नेताओं ने शायद सोनिया गांधी भी भावनाओं का भी ख्याल नहीं किया है। 45 वर्ष की उम्र हो जाने के बाद भी राहुल गांधी द्वारा अभी तक शादी नहीं किए जाने से सोनिया गांधी पहले ही परेशान है, जिस मां के एक पुत्र हो और वह भी शादी न करें, इसका दु:ख वह मां ही समझ सकती है।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

No comments:

Post a Comment