Tuesday 5 May 2015

वोट मिले 95 हजार, सदस्य बनेंगे 80 हजार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान में अजमेर शहर में करीब 80 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने दावा किया है कि अब तक शहर में 50 हजार सदस्य बन चुके हंै। सदस्यता अभियान 15 मई तक चलेगा। झालीवाल का दावा है कि लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसमें कोई दोराय नहीं कि झालीवाल कांग्रेस के जुझारू एवं उत्साही नेता हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने गत चुनावों में हुई करारी हार से कोई सबक नहीं लिया है। गत् विधानसभा के चुनावो में उत्तर क्षेत्र के कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ.श्रीगोपाल बाहेती को 47 हजार 982 तथा दक्षिण क्षेत्र के कांग्रेसी उम्मीदवार हेमन्त भाटी को 47 हजार 351 वोट प्राप्त हुए थे। यानि शहर में कांग्रेस को कुल 95 हजार 333 मत प्राप्त हुए और अब यह दावा किया जा रहा है कि शहर में कांग्रेस के 80 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। यदि वाकई कांग्रेस के 80 हजार सदस्य शहर में बन जाएंगे तो फिर आगामी अगस्त में होने वाले नगर निगम के चुनाव में भाजपा का तो सूपड़ा ही साफ हो जाएगा। जिस पार्टी के पास 80 हजार सदस्य होंगे, उसके उम्मीदवार तो सभी साठ वार्डो में आसानी से जीत जाएंगे। कांग्रेस के नेता पहले भी ऐसे ही कारनामे करते रहे हंै, इसलिए अजमेर शहर  में लगातार तीन बार से विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

No comments:

Post a Comment