Monday 4 May 2015

आखिर उलझ गए कुमार विश्वास

वाकई राजनीति बहुत गंदी चीज है। आम आदमी पार्टी के तेज तर्रार नेता और विख्यात कवि कुमार विश्वास पर किसी भी लड़की ने यह आरोप नहीं लगाया कि उसका देह शोषण किया गया है। मीडिया में जो लड़की सामने आई है उसने कहा है कि कुमार विश्वास की पत्नी ने यह झूठा प्रचार किया है कि मेरे और कुमार विश्वास के बीच अवैध संबंध हैं। इससे उसकी बदनामी हो रही है और उसके पति तलाक देने तक को तैयार हंै। यानि पीडि़त लड़की भी अवैध संबंधों की बात से इंकार कर रही है, इसके बावजूद भी यह प्रचार हो रहा है कि कुमार विश्वास चरित्रहीन नेता हैं।
अब विश्वास भी चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। जो मीडिया एक बाइट लेने के लिए कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ा रहता था, वहीं मीडिया अब कुमार विश्वास को निर्वस्त्र करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लड़की ने 31 मार्च को पुलिस में जो शिकायत दर्ज करवाई है, उसमें भी कुमार विश्वास पर दुष्कर्म का आरोप नहीं है। अब लड़की दिल्ली महिला आयोग में पहुंच गई है। महिला आयोग की अध्यक्ष कांग्रेस की नेता रही बरखा सिंह हैं। बरखा सिंह की रुचि भी लड़की को न्याय दिलाने में नहीं है, बल्कि कुमार विश्वास का चरित्र हनन करने में है।
इसलिए बरखा सिंह ने कुमार विश्वास को नोटिस जारी कर दिया है। असल में राजनीति में आने से पहले कुमार विश्वास को अपने घर को भी संभाल कर रखना चाहिए था। यदि उनकी पत्नी का अपने ही पति पर विश्वास नहीं है, तो फिर कुमार विश्वास दिल्ली में राजनीति कैसे कर सकते हैं? हालांकि अभी कुमार विश्वास की पत्नी मीडिया के सामने नहीं आई है, लेकिन यदि अगले कुछ दिनों में उनकी पत्नी सामने आ गई तो कुमार विश्वास की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। इतना सब कुछ होने के बाद भी 4 मई को कुमार विश्वास ने कहा है कि वे गंदी राजनीति को छोड़ेंगे नहीं। इसी दलदल में रहकर आम आदमी के लिए काम करते रहेंगे।
(एस.पी. मित्तल) (spmittal.blogspot.in) M-09829071511

No comments:

Post a Comment