Monday 15 June 2015

क्या आप जनसेवक बनना चाहते हैं

अजमेर नगर निगम के 60 वार्डों के चुनाव आगामी अगस्त माह में होने हैं। इन चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि निगम के चुनाव भी लोकसभा और विधानसभा की तरह ईवीएम मशीन से होंगे। राजनीतिक दलों ने भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सत्तारुढ़ भाजपा में वार्ड पार्षद के बजाए मेयर बनने की होड़ मची हुई है। 60 वार्डों में से कम से कम तीस वार्डों में भाजपा के दिग्गज नेता पार्षद का चुनाव लड़ेंगे। ऐसे नेता सिर्फ पार्षद बनने के लिए नहीं बल्कि मेयर बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे। ऐसी स्थिति में एक दूसरे को लगड़ी मारने की रणनीति भी बनाई जा रही है। पांच साल पहले कांग्रेस के शासन में मेयर का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा लिया गया था, लेकिन भाजपा के शासन में इस व्यवस्था को बदल दिया गया। अब पार्षद ही मेयर का चयन करेंगे। कांग्रेस में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता भी अपने स्तर पर उम्मीदवारों की सूची बना रहे हैं। इस बीच शहर के जागरुक लोगों ने भी ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। हम लोग नाम की संस्था से जुड़े बुद्धिजीवी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी साहित्यकार, लेखक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों का यह समूह चाहता है कि इस बार ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले पार्षद चुने जाए। हालांकि हम लोग कोई राजनीतिक संगठन नहीं है, लेकिन नगर निगम को राजनीति से अलग रखने का अभियान भी चलाया गया है। हम लोग से जुड़े लोगों ने वार्ड स्तर पर लोगों से सम्पर्क किया है और ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले व्यक्तियों की सूची भी तैयार की गई है। हम लोग के प्रतिनिधित चाहते हैं कि जो संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्रों मे विकास कार्यों के लिए सक्रिय हैं। उनके प्रतिनिधि नगर निगम में वार्ड पार्षद के रूप में चुन कर जाएं। विकास समितियों के प्रतिनिधियों को अपने पार्षदों की हकीकत पता है। ऐसे में विकास समितियों से जुड़े लोग ही पार्षद बनते हैं, तो वार्ड का विकास भी ईमानदारी के साथ होगा। कोई यह नहीं कह सकेगा कि हमारा पार्षद नगर निगम में जनसेवा के बजाए ठेकेदारी का कार्य करता है। हालांकि राजनीतिक दलों के संगठित समूह के सामने स्वच्छ और ईमानदार छवि वाले व्यक्ति को पार्षद का चुनाव लड़वाना बेहद कठिन कार्य होगा। लेकिन यदि पार्षद उम्मीदवार को जनसेवक के रूप में मैदान में उतारा गया तो मतदाता अवश्य ही ऐसे व्यक्ति को अपना मत भी देंगे। हम लोग संस्था से जुड़े निम्न जागरुक व्यक्तियों को पार्षद का चुनाव लडऩे वाले इच्छुक  व्यक्ति अपना नाम नोट करा सकते हैं। इसके लिए वे ही व्यक्ति पहल करें, जो स्वयं को अंर्तआत्मा से ईमानदार और जन सेवक मानते हो।
1.  एस.के.सक्सेना                   - 9414003192 (पूर्व जिला प्रमुख)
2. अनंत भटनागर                - 9828052917 (शिक्षाविद्)
3. राजकुमार नाहर                - 9414008868 (भू-वैज्ञानिक)
4. केशवराम सिंघल                - 9460900733 (मनोवैज्ञानिक)
5. सज्जन सिंह चौधरी              - 9950015659 (समाजसेवी)
6. सुधीर सोगानी                - 9829072427 (चार्टेड अकाउंटेट)
7. गिरीश भाशानी                 - 9261110555 (समाजसेवी)
8. डॉ. अशोक मित्तल                  -9414003611 (चिकित्सक)
9. सुरेश माथुर                        - 9829282961 (समाजसेवी)
10. पी.आर.राठी                - 9680362554 (पूर्व रेल अधिकारी)
11. संजय नाथानी                 -9829270201  (समाजसेवी)

No comments:

Post a Comment