Monday 13 July 2015

भाजपा के सदस्यता अभियान में अजमेर देहात प्रदेश में चौथे नम्बर पर। शहर फिसड्डी


(spmittal.blogspot.in)

भाजपा के सदस्यता अभियान में अजमेर देहात जहां राजस्थान भर में चौथे नम्बर पर रहा है, वहीं अजमेर शहर फिसड्डी साबित हुआ है। देहात अध्यक्ष प्रो. बी.पी.सारस्वत ने बताया कि प्रदेश ने 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था, लेकिन जिलेभर के कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से 2 लाख 25 हजार से भी ज्यादा सदस्य बनाए गए है। प्रदेशभर में जयपुर महानगर प्रथम, जयपुर ग्रामीण द्वितीय तथा अलवर तीसरे स्थान पर है। इन तीनों ही जिलों में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या करीब दस या इससे भी ज्यादा है, जबकि अजमेर देहात में मात्र 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। नसीराबाद में सर्वाधिक 52 हजार सदस्य बनाए गए हैं।  यह वही नसीराबाद है, जहां गत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाया। इसी प्रकार किशनगढ़ में 42 हजार 500, पुष्कर में 39 हजार, केकड़ी में 38 हजार 700, तथा मसूदा में 31 हजार 500 सदस्य बनाए गए हैं। जबकि ब्यावर में 24 हजार सदस्य ही बन पाए हंै। देहात में 19 मंडल आते है। इसमें से पहले स्थान पर पीसांगन मंडल रहा है, यहां करीब 30 हजार सदस्य बने है।
ब्यावर में विधायक नाराज
माना जा रहा है कि ब्यावर में क्षेत्रीय भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत की नाराजगी के चलते सदस्यता अभियान कमजोर रहा है। ब्यावर शहर में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति विधायक की सिफारिश को नजर अंदाज कर की गई है। इसलिए विधायक ने अपने प्रभाव वाले जवाजा मंडल में भी सदस्तया अभियन में रुचि नहीं ली।
शहर फिसड्डी
अजमेर शहर को दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन  लाख कोशिश के बाद भी शहर में एक लाख सदस्य ही बन पाए हैं। सदस्यता अभियान के प्रभारी और शहर भाजपा के महामंत्री जयकिशन पारवानी ने बताया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 58 हजार तथा दक्षिण क्षेत्र में करीब 42 हजार सदस्य ही बन पाए हैं, उन्होंने बताया कि भाजपा के महासम्पर्क अभियान के दौरान भी नए सदस्यों को बनाया जाएगा।
(एस.पी. मित्तल)M-09829071511

No comments:

Post a Comment