Thursday 20 August 2015

तो भाजपा खरीद लेगी निर्दलीय और कांग्रेसियों को

मैं 20 अगस्त को स्थानीय विकाय चुनावों के परिणामों पर जी न्यूज के राजस्थान चैनल पर लाइव डिबेट में भाग ले रहा कि तभी बीच में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लाइव दिखाया गया। इसमें परनामी ने कहा कि जब 21 अगस्त को निकाय प्रमुखों के चुनाव होंगे तो भाजपा के 80 से लेकर 100 तक प्रमुख चुन जाएंगे। परनामी ने कहा कि कांग्रेस को आज के परिणामों से खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कल असली हकीकत सामने आ जाएगी। परनामी की प्रेस कॉॅन्फ्रेंस के बाद मैंने लाइव डिबेट में भाजपा के प्रतिनिधि पूर्व मंत्री मदनलाल सैनी से जानना चाहा कि जब निर्वाचन विभाग ने भाजपा को मात्र 62 नगर पालिकाओं में ही विजयी बताया है तब 21 अगस्त को अशोक परनामी 100 पालिकाओं में भाजपा का प्रमुख कैसे बनवाएंगे। मेरा यह भी सवाल था कि यदि निर्दलीय पार्षदों की बहुमत वाली सभी 17 नगर पालिकाएं भी भाजपा में शामिल हो जाएं तो 80 का आंकड़ा भी पूरा नहीं होता। तो क्या परनामी कांग्रेस के पार्षदों की भी खरीद फरोख्त कर 100 पालिकाओं में भाजपा के प्रमुख बनवाएंगे। यहां यह बताना जरूरी है कि 113 नगर पालिकाओं में से भाजपा को 62, कांग्रेस को 25 तथा निर्दलीय को 17 में बहुमत मिला है। मेरे इस सवाल को टालते हुए पूर्व मंत्री सैनी ने कहा कि चुनाव की रातनीति में ऐसे ही बोला जाता है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय पार्षद चाहते हैं कि भाजपा का प्रमुख बनाया जाए ताकि सरकार की योजनाओं की क्रियान्विति सरलता के साथ हो सके। सैनी का चाहे कुछ भी तर्क हो लेकिन भाजपा को स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम पच नहीं रहे हैं। जो कांग्रेस गत विधानसभा और लोकसभा चुनाव बुरी तरह हार गई थी उसी कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। 113 पालिकाओं में से 25 में जीत हासिल की तो 15 नगर परिषद में से 8 पर कांग्रेस को बहुमत मिला है। भाजपा तो मात्र 4 परिषदों से जीत दर्ज करा पाई है। एक परिषद में निर्दलियों का बहुमत है जबकि दो से भाजपा और कांग्रेस के सदस्य बराबर हैं। एक मात्र नगर निगम अजमेर में भाजपा को 60 में से 31 वार्डो में जीत मिली है। यदि एक पार्षद कम रह जाता तो अजमेर निगम से भी भाजपा पिछड़ जाती। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा को अजमेर उत्तर से 21 हजार और दक्षिण से 23 हजार मतों की बढ़त मिली थी लेकिन निगम चुनाव में उत्तर में 28 पार्षदों में से 13 और दक्षिण के 32 वार्डों में से मात्र 12 में ही जीत हासिल हुई है।
सूचना
अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ व केकड़ी नगर परिषद तथा सरवाड़ व विजयनगर नगर पालिका के घोषित परिणामों की विवरण वार्डवार में से ब्लॉग (एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in)M-09829071511 पर देखें।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in)M-09829071511

No comments:

Post a Comment