Tuesday 25 August 2015

शेखावत ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा

पुष्कर से शुरू किया अभियान
नगर निगम के मेयर के चुनाव में बगावत करने वाले सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने अब भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शेखावत ने अपने अभियान की शुरूआत 25 अगस्त को पुष्कर तीर्थ में पूूजा अर्चना करने के बाद की। शेखावत ने अपने अभियान की शुरूआत पुष्कर तीर्थ में पूजा अर्चना करने के बाद की। शेखावत ने यहां अपने समर्थकों के साथ पवित्र सरोवर में पूजा की ओर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। पुष्कर में शेखावत का शानदार जुलूस निकाला गया। जुलूस में भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। शेखावत ने कहा कि सामान्य वर्ग के हितों के खातिर निगम के मेयर का जो चुनाव लड़ा उसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मेयर के चुनाव में वे हारे नहीं बल्कि सत्ता के दबाव में उन्हें हराया गया। उन्होंने भाजपा से बगावत इसलिए की क्योंकि भाजपा ने सामान्य वर्ग के मेयर के पद पर ओबीसी के धर्मेन्द्र गहलोत को उम्मीदवार बना दिया। उन्होंने कहा कि सवाल सामान्य और आरक्षित वर्ग का नहीं है। सवाल न्याय का है। सामान्य वर्ग के लोगों को उम्मीद थी कि भाजपा का नेतृत्व इस बार मेयर का उम्मीदवार सामान्य वर्ग से ही बनाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सामान्य वर्ग के हितों का ख्याल रखते हुए ही उन्होंने भाजपा से बगावत की और मेयर का चुनाव लड़ा। 30-30 मत मिलने से बराबर की स्थिति थी, लेकिन सत्ता के दबाव में धर्मेन्द्र गहलोत की पर्ची निकाल दी गई। अब इस मामले को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज तो यात्रा शुरू की गई है जो अजमेर शहर और जिले भर में जारी रहेगी।
महंत ने ओढ़ाया शॉल
ब्रह्मा मंदिर मे महंत सोमपुरी महाराज ने शेखावत को शॉल ओढ़ाया और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सत्यनारायण रामावत आदि ने स्वागत किया।
भाजपा से नहीं मिला नोटिस
शेखावत ने बताया कि उनके निष्कासन को लेकर भाजपा से कोई नोटिस अभी तक भी नहीं मिला है। नोटिस आएगा तो जवाब दिया जाएगा।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in)M-09829071511

No comments:

Post a Comment