Monday 7 September 2015

दृष्टि राय का जन्माष्टमी उत्सव शानदार रहा।

अजमेर कत्थक कला केन्द्र की ओर से 6 सितम्बर को आयोजित जन्माष्टमी उत्सव शानदार रहा। केन्द्र की संचालिका दृष्टि राय ने छोटी-छोटी बच्चियों के माध्यम से कत्थक की जो प्रस्तुति दी, वह सराहनीय थी। छोटी बच्चियों ने जब कृष्ण बनकर कत्थक नृत्य किया, तो उपस्थित लोगों का मन मोहन लिया। समारोह में प्रिया हलदूनिया, नीतू चौहान, डॉ. रजनीश चारण, चन्द्रा गुप्ता आदि ने भजनों की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर एडवोकेट एस.के.सक्सेना, शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सबा खान, रमेश ब्रह्मवर, कृष्णगोपाल पाराशर आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन दिलीप पारीक ने किया। दृष्टि राय ने बताया कि कत्थक नृत्य के प्रति लड़कियों में बेहद उत्साह और उमंग है। उन्होंने कहा कि कत्थक नृत्य ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति है। टीवी चैनलों पर जिस प्रकार बेहूदा और अश्लील नृत्यों के कार्यक्रम प्रसारित हो रहे हैं, उससे भारतीय संस्कृति वाले कत्थक का खास महत्त्व हो गया है। उनके कत्थक कला केन्द्र के माध्यम से शहर भर की बालिकाओं को कत्थक नृत्य सिखाने का कार्य गंभीरता के साथ किया जा रहा है।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in)M-09829071511

No comments:

Post a Comment