अजमेर शहर और देहात के भाजपा के सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी नहीं आए। शहर अध्यक्ष अरविंद यादव और देहात अध्यक्ष बी.पी.सारस्वत ने दावा किया था कि परनामी कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे। परनामी को रविवार को आना था। शहर का सम्मेलन एक समारोह स्थल पर और देहात का पुष्कर में हो रहा है। दोनों ही सम्मेलनों में परनामी के नहीं आने से कार्यकर्ता मायूस रहे। शहर का सम्मेलन सोमवार को और देहात का मंगलवार को समाप्त हो जाएगा। सम्मेलनों में भाजपा के बड़े नेता संगठन की रीति नीतियों के बारे में बता रहे है। एक सत्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भाजपा के संबंधों को लेकर भी रखा गया है।
भदेल को मिला सम्मान:
29 नवम्बर को अजमेर में मेयो कॉलेज के वार्षिक समारोह में भाग लेने आए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का राज्य सरकार की ओर से महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने स्वागत किया। भदेल राज्य सरकार की प्रतिनिधि होंगी। इसका निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया गया।
(एस.पी. मित्तल)
(spmittal.blogspot.in)M-09829071511
No comments:
Post a Comment