Tuesday 23 February 2016

सोनिया गांधी की नातिन अब अजमेर के मेयो गल्र्स स्कूल में पढ़ेगी



------------------
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की नातिन और श्रीमती प्रियंका वाड्रा की बेटी मारिया वाड्रा अब अजमेर के सुप्रसिद्ध मेयो गल्र्स स्कूल में पढ़ेगी। 23 फरवरी को मारिया वाड्रा के एडमिशन के सिलसिले में प्रियंका वाड्रा अजमेर के मेयो गल्र्स स्कूल में आई। प्रियंका के साथ मारिया भी थी। पियंका और मारिया ने स्कूल की प्रिंसीपल कंचन खाडके के साथ स्कूल की गतिविधियां जानी। खाडके ने बताया कि स्कूल परिसर में रहकर ही पढऩे वाली छात्राओं की दिनचर्या क्या होती है। प्रियंका और मारिया ने प्रिंसीपल के साथ ही मैस में लंच भी लिया। प्रियंका ने स्कूल के अनुशासन और गतिविधियों की प्रशंसा की। मारिया यहां 9वीं कक्षा में अध्ययन करेंगी।
कड़ी सुरक्षा :
प्रियंका वाड्रा के अजमेर दौरे में कड़ी सुरक्षा की गई। यहां तक कि मेयो कॉलेज के परिसर में मीडियाकर्मियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। प्रियंका जब तक स्कूल परिसर में रही तब तक एसपीजी के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा। कॉलेज के प्रबंधन ने यह भी नहीं बताया कि प्रियंका और उनकी पुत्री मारिया क्यों आए है। प्रियंका से स्कूल स्टाफ को भी दूर ही रखा गया। प्रियंका के वाहनों का काफिला मेयो बॉयज में रोक दिया गया और फिर सिर्फ प्रियंका और मारिया को गल्र्स कॉलेज के परिसर में ले जाया गया।
देखते रह गए कांग्रेसी :
प्रियंका गांधी के अजमेर आने की सूचना को देखते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन और प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जयपुर रोड स्थित अशोक उद्यान के बाहर एकत्रित हो गए। कार्यकर्ता चाहते थे कि प्रियंका को रोक कर जोरदार स्वागत किया जाए, लेकिन प्रियंका के साथ आए एसपीजी के अधिकारियों ने साफ कह दिया कि प्रियंका वाड्रा अपने निजी दौरे पर है, इसलिए किसी भी कार्यकर्ता से नहीं मिलेंगी। फलस्वरूप प्रियंका का काफिला जब अशोक उद्यान के बाहर से गुजरा तो कांग्रेस के कार्यकर्ता देखते ही रह गए।


 (एस.पी. मित्तल)  (23-02-2016)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

No comments:

Post a Comment