Tuesday 24 January 2017

#2185
विदेशी कलाकारों ने गणेश वंदना पर किया नृत्य। 
रॉयन पब्लिक स्कूल में शानदार रहा दृष्टि रॉय का शो।
=======================
अजमेर कत्थक कला केन्द्र की निदेशक और सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना सुश्री दृष्टि रॉय की विदेशी शिष्याओं ने 24 जनवरी को अजमेर के कोटड़ा स्थित रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्कूल की शिक्षिकाओं को तब आश्चर्य हुआ जब हिन्दी और संस्कृत के शब्दों वाली गणेश वंदना पर विदेशी महिला कलाकारों ने कत्थक नृत्य किया। भगवान गणेश की भंगिमाओं का चित्रण विदेशी कलाकारों ने बखूबी प्रस्तुत किया। इस मौके पर सुश्री दृष्टि रॉय ने बताया कि उनके केन्द्र पर विदेशी भी प्रशिक्षण लेने आते हैं। इसी क्रम में स्पेन की ईलेवा और गलोरिया, अलिसिया तथा इटली की जिओइया इन दिनों कत्थक का प्रशिक्षण ले रही हैं। रॉय ने इस बात पर संतोष प्रकट किया कि आज इन विदेशी कलाकारों ने अपने प्रशिक्षण काल के दौरान अच्छी प्रस्तुति दी है। कार्यक्रम में स्वयं दृष्टि रॉय ने भी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ शानदार नृत्य किया। उन्होंने कत्थक के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर मेरा कहना रहा कि जब हमारे देश में पश्चिम की संस्कृति हावी हो रही है तब विदेशी महिलाओं का हमारी संस्कृति के अनुरुप कत्थक का प्रशिक्षण लेना महत्वपूर्ण बात है। इससे इस बात का भी पता चलता है कि हमारी संस्कृति कितनी समृद्ध है। हिन्दी और संस्कृत भाषा का ज्ञान न होते हुए भी विदेशी महिलाओं ने गणेश वंदना पर नृत्य किया।  समारोह में साहित्यकार और लेखक डॉ संदीप अवस्थी ने कहा कि संगीत की कोई जुबान नहीं होती। यह बात आज स्पेन और इटली के कलाकारों ने साबित की है। दृष्टि रॉय ने अपने केन्द्र में विदेशी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर कत्थक के क्षेत्र में अजमेर का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल मालिनी मलिक ने कहा कि कोई संस्कृति खराब नहीं होती। यह ग्रहण करने वाले पर निर्भर है कि वह उसे किस तरह स्वीकार करता है। उनके स्कूल में दो हजार से भी ज्यादा छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हंै। स्कूल प्रबंधन पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद मनोरंजन आदि की गतिविधियां भी करवाता है। प्रबंधन का उद्देश्य युवाओं का संपूर्ण विकास करना है। अंत में केन्द्र के सचिव कृष्णगोपाल पाराशर और श्रीमती कल्पना कांसवा ने आभार प्रकट किया।
एस.पी.मित्तल) (24-01-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in 
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment