Thursday 16 February 2017

#2260
राजस्व मंडल के अध्यक्ष ओ.पी.सैनी पर अब वकीलों को भरोसा नहीं। 
बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी। 
====================
16 फरवरी को अजमेर स्थित राजस्थान राजस्व मंडल के वकीलों की साधारण सभा हुई। इस सभा में सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया कि मंडल के अध्यक्ष ओ.पी.सैनी के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के विरोध में वकीलों की बेमियादी हड़ताल  जारी रहेगी। वकील गत 7 फरवरी से हड़ताल पर हैं। सभा के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने कहा कि मंडल के सदस्य सतीश कौशिक ने उनकी बात अध्यक्ष सैनी से करवाई थी। सैनी का कहना था कि अभी वे बीमार हैं और स्वस्थ होने पर जब मंडल में आएंगे, तब वकीलों से सम्मानपूर्वक वार्ता कर ली जाएगी। बार अध्यक्ष के इस कथन पर वकीलों का कहना था कि मंडल अध्यक्ष ने अब तक जो रवैया अपनाया है, उसे देखते हुए टेलीफोन पर हुई बात को सही नहीं माना जा सकता। हो सकता है कि सैनी की जगह किसी दूसरे व्यक्ति से बात करवाई गई हो। सैनी का बीमारी का तो बहाना है। वकील समुदाय 7 फरवरी को हड़ताल पर गया था और सैनी ने 8 फरवरी तक अजमेर में उपस्थित रह कर अध्यक्ष का काम किया। तब सैनी ने वकीलों से बात करने से ही इंकार कर दिया था। अब यदि सैनी बात करने के इच्छुक हैं तो उन्हें स्वयं मंडल में आकर वकीलों को वार्ता के लिए आमंत्रित करना होगा। जब तक मंडल अध्यक्ष वार्ता नहीं करते तब तक वकीलों की हड़ताल जारी रहेगी। 
पुलिस बुलाने पर निंदा प्रस्ताव:
साधारण सभा में राजस्व मंडल प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव मंजूर किया गया। वकीलों का कहना रहा कि वे शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी 15 फरवरी को मंडल परिसर में पुलिस को बुला लिया गया। प्रशासन की यह कार्यवाही निंदनीय है। 
(एस.पी.मित्तल) (16-02-17)
नोट: मेरी वेबसाइट www.spmittal.in 
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in

No comments:

Post a Comment