Tuesday 7 March 2017

#2322
अजमेर के सेंट एंसलम स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया प्रिंसिपल सुसै माणिक्कम का बर्थ-डे। 
======================
अजमेर के केसरगंज स्थित सेंट एंसलम सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने 7 मार्च को स्कूल के प्रिंसिपल फादर सुसै माणिक्कम का बर्थ-डे उत्साह के साथ मनाया। सुबह प्रार्थना के दौरान विद्यार्थियों ने हैप्पी बर्थ-डे का गीत गाकर अपने प्रिंसिपल को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर प्रिंसिपल सुसै माणिक्कम ने आसमान में रंगीन गुब्बारे उड़ा कर देश में शांति की प्रार्थना की। सुसै माणिक्कम ने बच्चों से कहा कि वे शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ एक सुयोग्य नागरिक भी बने। अपने बर्थ-डे पर फादर माणिक्कम ने स्कूल में पढऩे वाले सभी 2000 विद्यार्थियों को चाकलेट खिलाई। 
संघर्षपूर्ण रहा है जीवन :
55 वर्षीय फादर माणिक्कम आज भले ही राजस्थान के सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल हो, लेकिन उनका जीवन  संघर्षपूर्ण रहा है। चेन्नई के कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के बाद माणिक्कम ने ईसाई धर्म की शिक्षा ग्रहण की। पुणे स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में पादरी की डिग्री लेने के बाद सबसे पहले अजमेर में ही कैथोलिक सम्प्रदाय के बिशप दफ्तर में प्रशासनिक और धार्मिक काम किए। पिछले 32 वर्षों से फादर  माणिक्कम सेवा की भावना से अपना कार्य कर रहे हैं। पहली बार पाली स्थित सेंट एंसलम स्कूल के प्रिंसिपल बने और अथक प्रयासों से निकटवर्ती शहर फालना में भी नए स्कूल का शुभारंभ किया।  माणिक्कम की सेवा भावना को देखते हुए ही अजमेर के सेंट पॉल स्कूल का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। फादर माणिक्कम वर्ष 2015 से सेंट एंसलम स्कूल के प्रिंसिपल के पद पर कार्य कर रहे हैं। 
एस.पी.मित्तल) (07-03-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment