Friday 14 April 2017

#2458
क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर मंत्री भदेल और अजमेर भाजपा अध्यक्ष में किच-किच।
======================
14 अप्रेल को जब अजमेर के भाजपा नेता भीमराव अम्बेडर की जयंती मनाने के लिए अम्बेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए तब अजमेर दक्षिण क्षेत्र की भाजपा विधायक व प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल और शहर भाजपा अध्यक्ष अरविन्द यादव के बीच किच-किच हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए मंत्री भदेल ने पार्टी अध्यक्ष यादव से आग्रह किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी अवसर पर जो क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही है, उसकी सूचना भी दे दी जाए ताकि कार्यकर्ता समारोह में उपस्थित हो सके। भदेल को उम्मीद थी कि यादव उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं को जानकारी दे देंगे। लेकिन यादव ने तीखे अंदाज में भदेल से कहा कि आपने इस प्रतियोगिता से संगठन को नहीं जोड़ा है। आपने संगठन की उपेक्षा की है। प्रतियोगिता के निमंत्रण पत्र में एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा और अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी का नाम तो है लेकिन मेयर धर्मेन्द्र गहलोत और स्वयं उनका नाम नहीं है। इतना ही नहीं उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी का भी नाम नहीं है। यादव यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि मैंने आपसे कहा था कि इस प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के 28 वार्डों को भी शामिल किया जाए। लेकिन आपने सिर्फ अपने दक्षिण क्षेत्र के 32 वार्डों को ही शामिल किया है। यादव ने यह भी कहा कि वह इस मामले को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के सामने रखेंगे। यादव ने जिस तीखे अंदाज में अपनी बात कही, उसे देखते हुए भदेल ने चुप रहना ही उचित समझा। 
प्रतिनिधियों के आने से पहले किच-किच : 
तय कार्यक्रम के अनुसार 15 अप्रैल को अजमेर के प्रभारी सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया और जिला संगठन प्रभारी महेश शर्मा अजमेर आ रहे है। ये दोनों प्रतिनिधि 15 अप्रैल को प्रात: 11 बजे जयपुर रोड स्थित क्रॉसलैंड होटल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस बैठक में कार्यकताओं को संगठन को मजबूत करने की सीख दी जाएगी। लेकिन अजमेर में तो प्रदेश के प्रतिनिधियों के आने से पहले ही बड़े नेताओं में विवाद हो रहा है। ऐसे में संगठन को कैसे मजबूती मिलेगी, यह आने वाला समय ही बतलाएगा? माना जाता है कि शहर अध्यक्ष यादव का झुकाव उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक देवनानी की तरफ है। 
शुरू से ही है उत्तर दक्षिण का विवाद :
ऐसा नहीं कि अजमेर में उत्तर और दक्षिण का विवाद अचानक सामने आया है। इससे पहले भी कई मौके आए हैं, जब दोनों क्षेत्रों के भाजपा विधायक आमने-सामने हो गए। देवनानी अपने क्षेत्र में जो समारोह करते हैं, उसमें भदेल को शामिल नहीं करते। इसीलिए भदेल भी अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में देवनानी को दूर रखती है। अजमेर नगर निगम के 60 वार्ड हैं, लेकिन क्रिकेट प्रतियोगिता सिर्फ दक्षिण क्षेत्र के 32 वार्डों में हो रही है। इससे ही दोनों क्षेत्रों में झगड़े का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को भी अजमेर में उत्तर और दक्षिण के झगड़े का पता है। लेकिन कभी भी इस झगड़े को समाप्त करवाने के लिए ठोस पहल नहीं की गई। इसके पीछे यही सोच है कि यदि दोनों मंत्री एक हो गए तो फिर प्रदेश नेतृत्व की कोई पूछ नहीं होगी। यह बात अलग है कि दक्षिण क्षेत्र आरक्षित होने के कारण देवनानी कभी भी इस क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ सकते। देवनानी को भी यह पता है कि सिंधी बाहुल्य होने के कारण भदेल भी उत्तर क्षेत्र से चुनाव लडऩे का जोखिम नहीं लेंगी। लेकिन इसके बावजूद भी उत्तर और दक्षिण का झगड़ा भाजपा के आम कार्यकर्ताओं की समझ से परे हैं। जहां तक लोकप्रियता का सवाल है तो दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में असर रखते हैं। 
एस.पी.मित्तल) (14-04-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

3 comments:

  1. यादव बेहद कुशल संगठन कार्यकर्ता है तथा निष्पक्ष रूप से सदैव सब को साथ ले कर चले है

    ReplyDelete
  2. pandit deendayl ji shuru se party ko jodne wale kaam kiye hain. Aur ab kuch log unhi ke naam par party ko vibhajit karne lage hai yah bahut sharmnak hai.

    ReplyDelete
  3. मोदी जी और वसुंधरा जी भाजपा का आधार मजबूत करने के लिए निरंतर लगे हुए है उसके बाद अगर इस प्रकार के घटनाक्रम होते है तो ये अजमेर व् पार्टी के हित में नहीं है

    ReplyDelete