Thursday 11 May 2017

#2559
जब बच्चे मनाएं अपने माता-पिता की शादी की 50वीं सालगिराह।
इसे कहते है खुश किस्मती।
==================
आज के सामाजिक माहौल में वे माता-पिता वाकई खुश किस्मत वाले हैं, जिनके बच्चे अपने माता-पिता की शादी की 50वीं सालगिराह का जश्न मनाते हैं। ऐसी खुशकिस्मत वाली जोड़ी है। डी.आर.जोधावत और उनकी पत्नी श्रीमती सम्पत। अब जोधावत दम्पत्ति की पुत्री और राजस्थान प्रशासनिक सेवा की युवा अधिकारी प्रियंका जोधावत अपने माता-पिता की शादी की 50वीं सालगिराह 12 मई को धूमधाम से मना रही हैं। प्रियंका का कहना है कि उनके लिए आज खुशी का सबसे बड़ा दिन है। हमारे परिवार के लिए यह वाकई स्वर्ण अवसर है। मालूम हो कि प्रियंका के पिता जोधावत भी वर्ष 2006 में आईएस से सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 1975 में राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद 1994 में आईएएस के पद पर पदोन्नत हुए। जोधावत ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया। वे झालावाड़ के कलेक्टर भी रहे और गृह वित्त जैसे महत्त्वपूर्ण विभागों में शासन सचिव के पद पर काम किया। 71 वर्ष की उम्र में ही जोधावत सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। मेघवाल शिक्षा शोध संस्थान एवं सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रहते हुए इस समय जोधावत समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्ग दर्शन दे रहे हैं। जोधावत ने अनेक काव्य संग्रह भी लिखे हैं। उनका पहला काव्य संग्रह वर्ष 1963 में ही प्रकाशित हो गया था। विद्यार्थी जीवन में ही उन्होंने 'जीवन सुंदरÓ काव्य संग्रह लिखा। आज भी जोधावत ताजा घटनाओं पर अपने विचार लिखते रहे हैं।  प्रियंका जोधावत ने भी प्रशासनिक सेवा में उल्लेखनीय काम किए हैं। ब्यावर के एसडीएम रहते हुए प्रियंका ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम करवाया। आज भी ब्यावर के लोग प्रियंका को याद करते हैं। अपने माता-पिता की शादी ही 50वीं सालगिराह मनाने के लिए मोबाइल नम्बर 9680511111 पर प्रियंका को बधाई दी जा सकती है। 
एस.पी.मित्तल) (11-05-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए

No comments:

Post a Comment