Friday 12 May 2017

#2565
तो आगामी शिक्षा सत्र से पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम की जीवनी का पाठ नहीं जुड़ेगा। 
==================
12 मई को ब्राह्मण संघर्ष समिति अजमेर के अध्यक्ष सुदामा शर्मा ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि आगामी शिक्षा सत्र से पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन का पाठ शामिल नहीं होगा। शर्मा ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पाठ्यक्रम कमेटी की बैठक में परशुराम के जीवन वाला पाठ अगले सत्र से शामिल करने से इंकार कर दिया है। शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का वह बयान झूठा साबित हो गया है, जिसमें अगले सत्र से पाठ को जोडऩे की बात कही गई थी। शर्मा ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समुदाय देवनानी के खिलाफ जो आंदोलन कर रहा है, उसको शांत करने के लिए देवनानी ने परशुराम भगवान के पाठ को शामिल करने की घोषणा की थी। घोषणा से पहले देवनानी ने शिक्षा बोर्ड को भी विश्वास में नहीं लिया। इतना ही नहीं देवनानी के समर्थकों ने ब्राह्मण समुदाय को गुमराह करने के लिए अजमेर में बैनर भी लगा दिए। शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर खेद प्रकट करने के बजाय देवनानी लगातार ब्राह्मण समुदाय में फूट डालने वाला काम कर रहे हैं। देवनानी के इस कृत्य को लेकर अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की जाएगी। 
(एस.पी.मित्तल) (12-05-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment