Sunday 14 May 2017

#2573
सोनीजी की नसियां का विवाद सीएम हाऊस तक पहुंचा। आर.के. मार्बल के अशोक पाटनी की रही भूमिका।
=======================
अजमेर स्थित विश्व विख्यात ऐतिहासिक सोनीजी की नसियां की डेढ़ सौ वर्गगज भूमि का विवाद 14 मई को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ स्थित आर.के. मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी ने सीएम हाऊस से सम्पर्क साधा और अजमेर नगर निगम द्वारा दिये गये नोटिस को गैर कानूनी बताया। पाटनी का कहना रहा कि यदि नसियां की लीज वाली डेढ़ सौ वर्गगज भूमि पर निगम जबरन कब्जा करता है तो इससे जैन समाज में नाराजगी होगी। नसियां के जैन समाज की धार्मिक आस्था जुड़ी है। सूत्रों के अनुसार पाटनी के दखल के बाद सीएम हाऊस से अजमेर जिला प्रशासन के एक बड़े अधिकारी को फोन आया और मुख्यमंत्री की भावना से अवगत करवाया गया। अब देखना है कि नगर निगम अपने नोटिस पर क्या कार्यवाही करता है। मालूम हो निगम ने 12 मई को नसियां के ट्रस्टी प्रमोद सोनी को नोटिस देकर विवादित भूमि से चारदीवारी हटाने के निर्देंश दिए थे। 
जैन समाज में खलबली :
निगम के नोटिस को लेकर 14 मई को जैन समाज में भी खलबली रही। नसियां के ट्रस्टी प्रमोद सोनी ने अपने घी मण्डी होलीदड़ा स्थित आवास पर समाज के प्रभावशाली लोगों की बैठक बुलाई। इस बैठक में कहा गया कि भूमि को बचाने के लिए आंदोलन किया जाए। इसके लिए एक प्रेस कान्फं्रेस बुलाने का निर्णय भी लिया गया। इसी बीच आर.के. मार्बल के चेयरमैन अशोक पाटनी से भी सम्पर्क साधा गया। आंदोलन की कोई रणनीति बनाई जाती, इससे पहले कि पाटनी ने सीएम हाऊस का दखल करवा कर मामले को शांत कर दिया। 
(एस.पी.मित्तल) (14-05-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment