Friday 26 May 2017

#2619
राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री देवनानी के खिलाफ परिवादी के बयान दर्ज करने के आदेश। ब्राह्मणों पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला।
=================== 
ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में अजमेर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धुक्कल राम कसवा ने प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के खिलाफ परिवादी सुदामा शर्मा के बयान दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। 
26 मई को न्यायाधीश कसवा के समक्ष देवनानी के प्रकरण में सुनवाई हुई। परिवादी सुदामा शर्मा के वकील विवेक पाराशर और अजय त्रिपाठी ने कहा कि देवनानी ने मंत्री के पद पर रहते हुए ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उससे सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज आहत है इसलिए आईपीसी की धारा 499, 500, 501 व 502 के अंतर्गत वाद दायर किया है। अदालत में देवनानी की वो वीडियो सीडी प्रस्तुत की गई, जिसमें देवनानी ने ब्राह्मणों द्वारा नाम के पहले पंडित लगाने का मजाक उड़ाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश कसवा ने परिवादी सुदामा शर्मा के बयान दर्ज करने के आदेश दे दिए। इस मामले में अब 16 जून को सुनवाई होगी। 
ब्राह्मण समाज में हैं रोष :
परिवादी और राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा ने कहा है कि देवनानी की टिप्पणी से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज में रोष है। अब वे प्रदेश भर के ब्राह्मणों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने इस बात पर अफसोस जताया कि देवनानी ने अपनी टिप्पणी पर खेद प्रकट नहीं किया। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आग्रह किया कि देवनानी को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करें।
निम्बार्क पीठ ने भी की थी मध्यस्थता :
देवनानी और ब्राह्मण समुदाय के विवाद को निपटाने के लिए सलेमाबाद स्थित निम्बार्क  पीठ के आचार्य जगतगुरू श्यामशरण महाराज ने भी मध्यस्थता की थी। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया था। ब्राह्मण समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि देवनानी ने आचार्यश्री के निर्देंशों को भी नहीं माना। आचार्यश्री ने कहा था कि देवनानी लिखित में खेद प्रकट कर दें तो ब्राह्मण समुदाय कोई कार्यवाही नहीं करेगा। ब्राह्मण समुदाय आचार्यश्री के निर्देंशों को आज भी मानने को तैयार है। 
एस.पी.मित्तल) (26-05-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment