Saturday 5 August 2017

#2866
इधर करप्शन फ्री राजस्थान का संकल्प तो उधर रिश्वतखोरी के आरोपी आईएएस अशोक सिंघवी की बहाली। ऐसे कैसे मिटेगा भ्रष्टाचार।
==========
4 अगस्त को जयपुर में सत्तारुढ़ भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में राजस्थान के प्रभारी वी.सतीश, सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के साथ-साथ प्रदेश के सातों नगर निगम के मेयर आदि उपस्थित रहें। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ करप्शन फ्री राजस्थान का भी संकल्प लिया गया। यानि सरकारी विभागों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने तथा किसी भ्रष्टाचारी को संरक्षण भी नहीं देने का वायदा किया गया। सीएम राजे ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों से भी ईमानदारी बरतने के लिए कहा। लेकिन वहीं 4 अगस्त को ही शाम होते-होते रिश्वतखोरी के आरोपी आईएएस अशोक सिंघवी को बहाल कर दिया। इस बहाली में इतनी जल्दी दिखाई गई की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की लिखित स्वीकृति मिलते ही सिंघवी ने कार्मिक विभाग में उपस्थिति भी दर्ज करवा दी। अब जल्दी ही सिंघवी की नियुक्ति आईएएस के किसी पद पर हो जाएगी। कोई दो साल पहले सिंघवी को तब संस्पेड किया था, जब उन्हें एसीबी ने खान विभाग में करोड़ों रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस समय सिंघवी खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव थे। एसीबी ने अपनी जांच में माना है कि खान विभाग में रिश्वत लेने का जो खेल चल रहा था उसमें सिंघवी की महत्वपूर्ण भूमिका है। गंभीर आरोप के कारण ही सिंघवी को एक वर्ष तक जेल में भी रहना पड़ा। जब सिंघवी को गिरफ्तार किया गया, तब सरकार की भूमिका पर भी अंगुली उठी। कहा गया कि सरकार के संरक्षण की वजह से ही सिंघवी की देखरेख में खान विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा था। अब जब सिंघवी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आदेश से बहाल कर दिया है तो करप्शन फ्री राजस्थान के संकल्प पर प्रश्न चिन्ह लगता है। सवाल उठता है कि जिस दिन भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प लिया गया, उसी दिन सिंघवी की बहाली क्यों की गई? भाजपा के जो शीर्ष नेता राजस्थान की सरकार पर निगरानी कर रहे हैं, उन्हें अब देखना चाहिए कि क्या राजस्थान करप्शन फ्री हो सकता है।
कांग्रेस भी चुप:
ऐसा प्रतीत होता है कि भ्रष्टाचार के मद्दे पर सभी राजनीतिक दलों के नेता एकजुट रहते हैं। ऐसे नेताओ की अशोक सिंघवी जैसे दबंग अफसरों से मिली भगत रहती है। शायद यही वजह है कि अशोक सिंघवी की बहाली पर कांग्रेस भी चुप है।
एस.पी.मित्तल) (05-08-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment