Monday 7 August 2017

#2872
मंत्री देवनानी ने मोर्चे से जुड़ी महिलाओं से राखी बंधवाई तो कलेक्टर गोयल ने बेसहरा लोगों के साथ मनाया राखी का पर्व।
=========
7 अगस्त को अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक और प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने अपने फायसागर रोड स्थित निवास पर भाजपा महिला मोर्चे से जुड़ी महिलाओं के हाथों राखी बंधवाई और महिलाओं की रक्षा करने का संकल्प लिया। मोर्चे की जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने देवनानी के हाथों में राखी बांधी। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि संगठन में महिलाओं को सम्मान और बढ़ेगा। इस मौके पर देवनानी ने कहा कि महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं को घर-घर जा कर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा अनपढ़ न रहे। देवनानी ने महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कलेक्टर अपना घर में:
राखी पर्व के उपलक्ष में अजमेर के जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने लोहागल स्थित अपना घर में बेसहारा लोगों के साथ राखी का पर्व मनाया। अपना घर में रह रही बुजुर्ग महिलाओं ने कलेक्टर के हाथ में राखी बांधी। अपना घर के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विष्णु प्रकाश गर्ग और सोमरत्न आर्य ने बताया कि कलेक्टर के हाथ में राखी बांध कर अपना घर में रह रहे लोगों ने गर्व का अहसास किया है। गर्ग और आर्य ने इस पहल के लिए कलेक्टर गोयल का आभार जताया। इस अवसर पर कलेक्टर गोयल का कहना रहा कि भारतीय संस्कृति के पर्व ही समाज में खुशी ओर समरता को बढ़ाते हैं। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैंने बेसहारा लोगों के बीच राखी का पर्व मनाया है।
एस.पी.मित्तल) (07-08-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment