Friday 8 September 2017

#3001
तो क्या नक्सलियों से नाराजगी के चलते हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या?
===========
कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक में महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को लेकर इन दिनों देश के बुद्धिजीवी वर्ग में हल चल है। हत्या के अगले ही दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और दक्षिण पंथी विचार धारा ने पत्रकार की हत्या की है। लेकिन अब यह पता चल रहा है कि गौरी लंकेश की हत्या के पीछे नक्सलियों की नाराजगी है। हालांकि गौरी लंकेश को किसी भी सरकार ने नक्सलियों से वार्ता करने के लिए मध्यस्थ नियुक्त नहीं किया था। लेकिन फिर भी गौरी का सम्पर्क नक्सलियों से होता रहा। नक्सलियों से सम्पर्क की वजह से ही गौरी लंकेश अपने कन्नण भाषी अखबर में आए दिन खोजपूर्ण स्टोरी प्रकाशित करती थीं। चूंकि नक्सली भी कई गुटों में विभाजित हैं इसलिए हो सकता है कि कोई गुट गौरी लंकेश को पसंद नहीं करता हो। जहां तक कर्नाटक सरकार की जांच का सवाल है तो ऐसा प्रतीत हो सकता है कि वे उसकी जांच धीमी है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के सामने राहुल गांधी का बयान घुम रहा है। किसी भी जांच एजेंसी के निष्कर्ष से पहले राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा को दोषी करार दे दिया। लेकिन अब धीरे-धीरे गौरी लंकेश के संबंध नक्सलियों से भी होने की जानकारी उजागर हो रही है। वैसे भी गौरी लंकेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी कर्नाटक सरकार की थी। जब गौरी लंकेश को खतरा था तो फिर उसकी सुरक्षा राज्य सरकार ने क्यों नहीं की। जहां तक महिला पत्रकार की हत्या का सवाल है तो जितनी भी निंदा की जाए कम है। किसी से असहमति होने का मतलब उसकी हत्या करना किसी भी स्थिति में सही नहीं माना जा सकता है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को चाहिए की वह गौरी लंकेश की हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द हत्यारों का पता लगाए।
एस.पी.मित्तल) (08-09-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment