Tuesday 12 September 2017

#3015
राहुल गांधी ने बोली पाकिस्तान की भाषा। स्वयं कांग्रेस पार्टी को भी बताया घमंडी।
============
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 12 सितम्बर को अमरीका की केलीफोर्निया यूनिवर्सिटी मे ंभाषण दिया। राहुल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत के हालात बहुत खराब हो गए हैं। मुसलमानों को बीफ खाने के संदेह में मारा जा रहा है तो आम लोगों को दलित होने की वजह से मारा जा रहा है। एक ऐसा भारत बनाने का प्रयास हो रहा है जिसमें नफरत है। राहुल गांधी ने अपनी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2012 में कांग्रेस में घमंड आ गया, इसलिए हमारी पार्टी लोक सभा चुनाव में हार गई। कांग्रेस पार्टी के बारे में राहुल का आंकलन कितना सही है। इसका जवाब तो उनकी माताजी और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ही दे सकती हैं। पूरे देश ने देखा की सांसदों के चुनाव लड़ने वाले मुद्दे के मंत्रिमंडल के प्रस्ताव को एक प्रेस काॅन्फ्रंेंस में राहुल गांधी ने फाड़ कर फेंक दिया। तब डाॅ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार चल रही थी। मनमोहन सिंह दस वर्ष तक देश के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी घमंड का प्रदर्शन नहीं किया। उल्टे उनकी विनम्रता को विपक्ष ने भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकारा है। देश का प्रधानमंत्री होने के बाद भी डाॅ. मनमोहन सिंह स्वयं को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से नीचे ही समझते रहे। तब राजनीति में यह मजाक होता था कि मनमोहन सिंह सोनिया गांधी की कठपुतली हैं। राहुल गांधी अपनी पार्टी को जिस नजरिए से देखते हैं यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन विदेश में जाकर भारत को बुरा बताना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं हैं। कश्मीर में आतंकवादियों पर हो रही कार्यवाही को लेकर पाकिस्तान पहले ही मुसलमानों  पर अत्याचार की बात करता रहा है। लेकिन अब राहुल गांधी ने भी पाकिस्तान की भारत विरोधी नीति का ही समर्थन किया है। राहुल गांधी अमरीका में जाकर कुछ भी कहें, लेकिन पूरी दुनिया में मुसलमान सबसे ज्यादा भारत में सुरक्षित हैं। मुसलमानों को जो विशेषाधिकार भारत में प्राप्त हैं वे अधिकार मुस्लिम देशों में नहीं हैं। राहुल गांधी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पीएम नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगा सकते हैं, लेकिन उन्हें विदेश में जाकर अपने देश के बारे में सोच समझ कर बोलना चाहिए।
एस.पी.मित्तल) (12-09-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment