Sunday 17 September 2017

#3033
कांग्रेस और भाजपा को अब राजस्थान में दो नहीं तीन उप चुनावों का सामना करना पड़ेगा। अलवर के भाजपा सांसद चांदनाथ का भी निधन।
====
17 सितम्बर को अलवर के भाजपा सांसद महंत चांदनाथ का भी निधन हो गया। चांदनाथ लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। लाख कोशिश के बाद भी उन्हें कैंसर के जानलेवा रोग से नहीं बचाया जा सका। चांदनाथ के निधन के साथ ही अब राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस को तीन उपचुनावों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले अजमेर के भाजपा सांसद सांवरलाल जाट और भीलवाड़ा के मांडलगढ़ की भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का स्वाइन फ्लू से निधन हो गया था। राजस्थान में अगले वर्ष नवम्बर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में दोनों राजनीतिक दलों के लिए दो लोकसभा और विधानसभा का उपचुनाव महत्वपूर्ण होगा। जहां सत्तारुढ़ भाजपा को अपनी साख बचानी होगी, वहीं कांग्रेस को भी यह साबित करना होगा कि प्रदेश की जनता भाजपा शासन से परेशान है। भाजपा के लिए ये उपचुनाव  आसान नहीं होंगे। 
एस.पी.मित्तल) (17-09-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment