Wednesday 27 September 2017

मोदी सरकार के कार्यकाल में तीसरी बार सर्जिकल स्ट्राइक कितने मायने रखती है। म्मांयार में फिर किया आतंकी कैम्पों पर हमला।

#3077
मोदी सरकार के कार्यकाल में तीसरी बार सर्जिकल स्ट्राइक कितने मायने रखती है। म्मांयार में फिर किया आतंकी कैम्पों पर हमला।
=====
27 सितम्बर को तड़के भारतीय सेना ने एक फिर म्मांयार की सीमा में घुसकर आतंकी कैम्पों को नष्ट किया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली तीन वर्ष पूरानी सरकार में यह तीसरा अवसर है जब हमारी सेना ने किसी दूसरे देश की सीमा में घुसकर हमला किया है। दो वर्ष पहले म्मांयार में तथा फिर पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैम्पों पर हमला बोला था। 27 सितम्बर के हमले में नागा उग्रवादी निशाने पर रहे। जानकार सूत्रों के अनुसार म्मांयार में 15 किलो मीटर तक घुसकर सेना ने लांग्खू गांव के निकट नागा उग्रवादियों को भारी नुकसान पहुंचा। इसमें हमारा कोई नुकसान नहीं हुआ। म्मांयार में यह कार्यवाही तब क गई जब म्मांयार के रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने के लिए भारत में वाद-विवाद हो रहा है। मोदी सरकार ने सुप्रमी कोर्ट में हलफनामा देने रोहिंग्या मुसलमानों के एक गुट के संबंध पाक के आतंकवादियों से होना बताए हैं। इसलिए रोहिंग्या मुसलमानों को शरण नहीं दी जा रही। जहां एक ओर मोदी सरकार ने रोहिंग्याओं को शरण देने से इंकार कर दिया, वहीं 27 सितम्बर को म्मांयार में सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। भारत ने यह भी साफ कर दिया है कि विदेशी धरती पर आतंकियों ने कोई साजिश की तो ऐसे आतंकियों को उसी देश सबक सिखाया जाएगा।
एस.पी.मित्तल) (27-09-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment