Saturday 21 October 2017

#3173
दीपावली पर मुस्लिम महिलाओं की आरती पर दारुल उलूम देवबंद को ऐतराज। सोशल मीडिया पर फोटो और महिलाओं के बाल कटवाने को भी इस्लाम विरोध बताया।
=====
दीपावली पर यूपी के बनारस में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा उर्दू में रचित श्रीराम की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ करने को देवबंद स्थित दरुल उलूम ने गैर इस्लामिक करार दिया है। दरअसल मुस्लिम महिलाओं की समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाली नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में कुछ मुस्लिम महिलाओं ने दीपावली पर श्रीराम की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इस पर दरुल उलूम ने फतवा जारी कर कहा है कि अल्लाह को छोड़ कर किसी अन्य ईश्वर की पूजा करने वाला मुस्लिम नहीं रह सकता। मालूम हो कि नाजनीन अंसारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 501 रुपए का चंदा भी दिया है तथा अपने संगठन मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से सबसे पहले तीन तलाक के मुद्दे पर सरकार के रुख का समर्थन भी किया था। 
फोटो और बल कटवाने पर भी ऐतराजः
दारुल उलूम ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम पुरुष और महिलाओं की फोटो बेवजह अपलोड करने को भी नजायज बताया है। अपने फतवे में दारुल उलूम ने कहा मुस्लिम महिलाओं एवं पुरुषों को अपनी या अपने परिवार के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करने चाहिए, क्योंकि इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। इससे पहले भी दारुल उलूम ने मुस्लिम महिलाओं की हेयर कटिंग और आइब्रो बनवाने को भी नजायज करार दिया था। दरअसल सहारनपुर के एक शख्स ने जानना चाहा था कि क्या वह अपनी पत्नी को बाल कटवाने और आइब्रो बनवाने की इजाजत दे सकता है? इस पर दारुल उलूम की ओर से कहा गया कि इस्माल में आइब्रो बनवाना और बाल कटवाना धर्म के खिलाफ है। कोई महिला ऐसा करती है तो वह इस्माल के नियमों का उल्लंघन कर रही है। इस फतवे को जारी करने के पीछे तर्क दिया गया कि इस्लाम में महिलाओं पर दस पाबंदिया लगाई गई है उन्हीं में से बाल काटना और आइब्रो बनवाना भी शामिल है। इस्लाम मजबूरी में बाल काटने की इजाजत देता है बिना किसी मजबूरी के बाल कटवाना नाजायज है। 
एस.पी.मित्तल) (21-10-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment