Monday 12 March 2018

200 महिलाएं बेच रही हंै अजमेर में अपने समूह के उत्पाद।

200 महिलाएं बेच रही हंै अजमेर में अपने समूह के उत्पाद।
मंत्री अनिता भदेल की पहल रंग लाई।
=====


अजमेर के वैशाली नगर स्थित स्थायी हाट बाजार में इन दिनों 200 महिलाएं अपने स्वयं सहायता समूह में तैयार घरेलू उत्पादों को रियायती दरों पर बिक्री कर रही हैं। प्रदर्शनी और उत्पादों की बिक्री 15 मार्च तक जारी रहेगी। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने बताया कि सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूहों से सम्पर्क कर अजमेर में हाट बाजार लगाया गया है। यहां सभी महिलाओं को दुकान निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई है। यहां तक दुकान का किराया भी नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चाहती हैं कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हों।  उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे हाट बजारों से महिलाएं आर्थिक दृष्टि से आत्म निर्भर होगी। अजमेर के हाट बाजार में सभी घरेलू सामान उपलब्ध है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में महिलाएं आ रही हैं। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया ने बताया कि श्रीमती अनिता भदेल की पहल पर गत तीन वर्षों से अजमेर में हाट बाजार लगाया जा रहा है। एक हजार रुपए की सामग्री खरीदने पर लक्की कूपन दिया जाता है। रोजाना शाम को ड्राॅ निकाला जाता है। प्रथम विजेता को 10 ग्राम चांदी का सिक्का, द्वितीय को 500 रुपए तक का डिनर तथा तृतीय विजेता को गिफ्ट हैम्पर दिया जाता है। 15 मार्च को अंमित दिन प्रथम विजेता को एन्ड्राॅयड मोबाइल फोन दिया जाएगा। 11 मार्च को भी विजेताओं को मेरे तथा नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन के द्वारा पुरस्कार दिलवाए गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रथम एक पहल के कलाकार द्वारा शानदार प्रस्तुति दे रहे हैं। रोजाना होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन जानी मानी उद्घोषिका वृतिका शर्मा कर रही हैं। इस अवसर पर इस स्थायी हाट बाजार के लिए भूमि का आवंटन किया गया था। उन्हें खुशी है कि आज इस स्थान पर 200 महिलाएं अपने अपने समूह के उत्पाद बेच रही हैं। उन्होंने शहरवासियों से खरीददारी करने की अपील की ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment