Wednesday 14 March 2018

देश में एकल विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और पंजाब के पूर्णकालिक कार्यकर्ता अजमेर आए।

देश में एकल विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका। 
जम्मू कश्मीर, हिमाचल और पंजाब के पूर्णकालिक कार्यकर्ता अजमेर आए।
=====

एकल विद्यालय के अजयमेरु अंचल के जिला अध्यक्ष सुभाष काबरा ने कहा है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में एकल विद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एक शिक्षक अनेक लोगों को शिक्षित कर रहा है। सबसे खास बात ये है कि लोगों को उनकी सुविधा के अनुरूप अक्षर ज्ञान करवाया जाता है। 14 मार्च को जम्मू कश्मीर, हिमाचल और पंजाब के एकल विद्यालय से जुड़े पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का एक दल पुष्कर भ्रमण पर आया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का माहेश्वरी सेवा सदन में स्वागत भी किया गया। काबरा ने बताया कि पूरे भारत में 58 हजार एकल विद्यालय संचालित हैं। एक विद्यालय का शिक्षक भारतीय सनातन संस्कृति के बारे में भी जानकारी देता है। पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के साथ गांव के ही युवा भी बड़ी संख्या में सक्रिय हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। समारोह में पुष्कर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सूरजनारायण पाराशर, रघु पारीक, त्रिलोक तिवारी, प्रताप, सुरेश रावत आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। तीनों प्रांतांे के कार्यकर्ताओं ने अजमेर अंचल के एकल विद्यालय की गतिविधियों की भी जानकारी ली। अजमेर अंचल के एकल विद्यालय के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9829071696 पर सुभाष काबरा से ली जा सकता है।

No comments:

Post a Comment