Sunday 18 March 2018

अवैध निर्माण कर बिजली का ट्रांसफर्मर भी कब्जे में लिया।

अवैध निर्माण कर बिजली का ट्रांसफर्मर भी कब्जे में लिया।
हैंडपम्प भी उलझा। अजमेर नगर निगम नहीं कर रहा कार्यवाही।
======


नगर निगम अजमेर की अनुमति के बिना काॅमर्शियल काॅम्प्लेक्स बनना तो आम बात है, लेकिन गुलाब बाड़ी क्षेत्र के एकता नगर में तो अवैध निर्माण की चपेट में बिजली का ट्रांसफार्मर भी आ गया है। सरकारी हैंडपम्प पर भी अवैध निर्माणकर्ता का कब्जा हो गया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जब निगम में लिखित में शिकायत की तो नगर निगम के उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता ने श्रीमती मोबिन बानो पत्नी उस्मान गनी को नोटिस भी दिया। इस नोटिस के बाद भी पूरा निर्माण हो गया। निगम ने अपने नोटिस में माना है कि निर्माण के लिए निगम से अनुमति नहीं ली गई है। जिस तरह बिजली के ट्रांसफार्मर और हैंडपम्प पर कब्जा हुआ है उससे क्षेत्रवासी आश्चर्य प्रकट कर रहे हैं। गंभीर बात तो यह है कि ट्रांसफार्मर की वजह से मकान में रहने वाले लोगों को भी खतरा है। कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। शहर में अब बिजली वितरण का काम टाटा पावर कंपनी कर रही है, लेकिन कंपनी ने भी ट्रांसफार्मर को हटाने की कोई कार्यवाही नहीं की है। हालांकि अवैध निर्माणकर्ता तो यही चाहते हैं कि ट्रांसफर्मर और हैंडपम्प हट जाए।

No comments:

Post a Comment