Friday 23 March 2018

पुष्कर पालिका के ईओ कुमावत के साथ रात को हुआ विवाद चर्चा का विषय बना।

पुष्कर पालिका के ईओ कुमावत के साथ रात को हुआ विवाद चर्चा का विषय बना। अध्यक्ष पाठक भी मौके पर पहुंचे।
=====

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थ स्थल पुष्कर की नगर पालिका के ईओ  विकास कुमार कुमावत के साथ 22 मार्च की रात को अम्बेडकर मार्ग के चुंगी नाके के निकट जो विवाद हुआ वह अब चर्चा का विषय बन गया है। इस विवाद के संबंध में कुमावत का कहना है कि पालिका के कर्मचारियों ने प्लास्टिक की थैलियांे को जब्त करने की सूचना दी थी, इस सूचना के बाद ही वे मौके पर पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया, वे स्वयं पालिका का वाहन लेकर मौके पर आए थे। लेकिन बाद में पालिका के अध्यक्ष कमल पाठक की समझाइश के बाद मामला खत्म हो गया। मौके पर पहुंचे भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी का कहना रहा कि बांसेली के माली समाज के कुछ लोगों के साथ ईओ कुमावत का विवाद हुआ था। यह विवाद पालिका के वाहन के टकराने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बाद में पालिका अध्यक्ष पाठक ने समझदारी दिखाते हुए विवाद का शांतिपूर्ण निपटारा करवा दिया। हालांकि इस विवाद में पुलिस का कोई दखल नहीं हुआ, लेकिन यह जांच का विषय हैं कि किन परिस्थितियों में पालिका का वाहन टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि पालिका अध्यक्ष मौके पर आकर समझाइश नहीं करते तो विवाद बढ़ सकता था।

No comments:

Post a Comment